Big book और small book concept ( अवधारणा ) क्या है ?


Big Book and Small Book Concept in Hindi

   Early grades में बच्चों के सीखने का सबसे प्रभावशाली तरीका play way method माना जाता है | बच्चों को गतिविधि के माध्यम से सिखाया जाय तो अधिगम स्थाई होता है, जो बच्चों को long life learning में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | जब बच्चा गतिविधि (activities ) में भाग लेता  है तो उसमे उसे आनंद आता है और बच्चे की सीखने के प्रति रूचि पैदा होती है |


       Small book और big book concept भी early grades  में language सीखाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक  साधन( tool ) है, जिसे  अध्यापक द्वारा कक्षा में बेसिक चीजों की जानकारी देने के लिये एक theme base (प्रसंग आधारित ) बुक का निर्माण किया जाता है|


       Small Book  अपने नाम के ही अनुरूप small book A 4  साइज़ पेपर के दो भाग के बराबर 6  या 8   पन्नों की एक किताब बनाई जाती है जिसके के अन्दर किसी भी theme (प्रसंग) पर चित्र बनाकर उसका नाम व  उसके  बारे में एक या दो  वाक्य लिखे होते है चित्र आकर्षक व colourful भी होते है ताकि बच्चों का ध्यान  चित्र पर केन्द्रित हो ,और उस चीज के बारे में और जानने की जिज्ञासा जागृत हो | small बुक के आवरण पेज में प्रसंग का नाम आकर्षक रूप में  लिखा जाता है  ताकि बच्चों का ध्यान किताब की ओर केन्द्रित हो सके ,और उसके अन्दर की चींजों के बारे में जानने उत्सुकता जागृत हो | 

कैसे बनाये Small Book ?

          A 4 साइज़ के 3 य 4  colourful पन्ने ले ,फिर उन पन्नों के दो बराबर भागो में मोड़ ले |अब किसी भी theme  पर चित्र बनाकर उसे colour कर ले फिर उसका नाम बोल्ड कर लिखे और उसके बारे में एक या दो वाक्य भी लिखे |एक पेज पर एक ही चित्र बनाये | उसी प्रकार 5 -6 पन्नों में 5 या 6 चित्र बनाकर एक बुक तैयार की जा सकती है | कवर पेज में theme का नाम भी लिखे और उसे आकर्षक रंगों से सजाये |जैसे green vegetable थीम पर small बुक बनाना है तो कवर पेज पर green vegetables लिखकर उसे अनेक प्रकार की हरी सब्जियों के चित्र भी बनाये जा सकते है | कवर पेज थोडा मोटे कागज का होना चाहिए अन्दर के पन्नों में पहले पन्ने में एक हरी सब्जी जैसे बैगन का चित्र बनाकर उसमे बैगनी रंग भर कर उसका नाम लिखे  फिर बैगन के बारे में एक दो वाक्य लिखे  उसी प्रकार अगले पन्ने में टमाटर ,लौकी ,करेला इत्यादि |इसी तरह 5-6 पन्नों की book तैयार की जा सकती है |

   एक उदाहरण की फोटो 👇


 Big Book Concept - Big book की अवधारणा भी small book की ही भांति एक book निर्माण की होती है बस फर्क सिर्फ इतना होता है कि इसमें भी नाम के अनुरूप book का साइज़ व content small book की अपेक्षा कुछ बड़ा होता है | book का साइज़ एक चार्ट पेपर के चार बराबर भाग करने से प्राप्त भाग के बराबर होगा | इस बुक की अवधारणा early grade के ऊपरी कक्षा के बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है |इसमे भी किसी theme पर colourful चित्र बनाकर उसके बारे में 4-5 वाक्य लिखे जाते है | My Family, Our Helper, Domestic Animals आदि प्रसंगों पर book बनायी जा सकती है |उदहारण के लिए my family theme पर बुक बनाने के लिए कवर पेज पर आकर्षक रंगों से my family लिख कर उसे पारिवारिक theme से सजाएं |अन्दर के पन्नों में family head के चित्र से शुरुवात कर उनके बारे में 4-5 sentences लिखें |जैसे family के मुखिया दादाजी है तो दादाजी का चित्र लगाकर bold letters में grandfather लिखे और चित्र के नीचे निम्न प्रकार लिखा जा सकता है|

1-This is my grandfather's picture.

2-My grandfather's name is Mr. Ikrak Rakhsup.

3-He is 75 years old.

4-He is the head of my family.

5-He teaches me good manners. 

उसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में book में लिखा जाता हैं|


उपरोक्त अवधारणा बच्चों को English language सीखने में मददगार सिद्ध हो सकती है क्योकि बच्चें बुक में बने चित्रों को observe करेंगे,उस पर बातचीत करेंगे,प्रश्न पूछेंगे, चिंतन करेंगे, समूह में चर्चा करेंगे तो नैसर्गिक रूप से उस content पर बच्चों की समझ विकसित अवश्य ही होगी |

इसे भी पढ़ें - How to introduce English in early grades?

इसे भी पढ़े - language conducive environment ( भाषा अनुकूल वातावरण )


                              धन्यवाद 👍

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

If you have any doubts, Please let me know