Home और House में क्या अंतर है? || What is the Difference Between Home and House - let's know more...
अक्सर
लोग बोलचाल में Home
और House का एक ही अर्थ में समान प्रयोग करते हैं, जबकि Home
और House दोनों का मतलब भिन्न – भिन्न होता हैं |
Home – हिंदी में Home का मतलब घर होता है और इसे (निवास) residence भी कहा जाता हैं | जहाँ एक से अधिक लोग या प्राणी रहते हैं और एक दूसरे से भावात्मक रूप
से जुड़े रहते हैं | घर (Home) में रहने वाले लोगों या प्राणियों का घर के सभी
सदस्यों से भावात्मक रूप से लगाव होता हैं अतः घर के सभी सदस्य एक दूसरे की सहायता,
सुरक्षा देख रेख,लालन-पालन करते हैं अपने
विचार, खुशियाँ व दुःख आपस में शेयर करते है | एक दूसरे से प्रेम स्नेह करते है वे
एक दूसरे की भावनाओ का सम्मान भी करते हैं जहाँ लोग अपने सम्बन्धियों पति- पत्नी,
माँ- पिता, बेटा- बेटी, भाई- बहिन, दादा- दादी के साथ रहते है | और प्राणी अपने
पीढ़ी के साथ जीवन यापन करते हैं | संक्षिप्त में कह सकते है कि ऐसी जगह जहां व्यक्ति या
प्राणी को सुकून मिलता है और अपने दिनचर्या
के बाद पहुँचाना चाहता है | घर
(Home) संवेदनाओं का
मंदिर है जहां प्राणी निःस्वार्थ भाव से
घर के सदस्यों के साथ रहना चाहता है |
House
- हिंदी में हाउस का मतलब होता है मकान, जिसे ईंट,पत्थर,सीमेंट, रेत,
बजरी, लोहा ,लकड़ी से बनाया जाता है | कहीं-कहीं पर मकान मिट्टी, घास-फूस, बाँस, टिन ,
बर्फ से इग्लू, प्लास्टिक, टेंट आदि से भी बनाए
जाते हैं | यह केवल एक भौतिक ढांचा होता है इसमें चाहे आदमी रहे या न रहे इसे
House ही कहेंगे व्यक्ति न रहने पर भी इसे खाली मकान कहेंगे | और जब इसमें एक से अधिक
आदमी साथ – साथ रहेंगे जिनका एक दूसरे से लगाव हो तो फिर यह home कहलायेगा |
Home और House में अंतर
-
1 – घर(home) मानवीय या प्राणी संवेदना का प्रतिफल है जबकि मकान (house) भौतिक (मानव निर्मित) संसाधनों का आलंकारिक
संरचना हैं |
2 – मकान (house) का निर्माण प्राकृतिक व मानव निर्मित वस्तुओं
से किया जाता हैं जबकि घर
(home) व्यक्तियों या
प्राणियों के समूह व उनकी भावनाओं से बनता है |
3 – अक्सर कहा जाता हैं घर
(home) बसाया जाता है और मकान (house) बनाया जाता है |
4 – घर (home) की सुन्दरता घर के लोगों के एक दूसरे के साथ
प्रेम व सौहार्द से परिलक्षित होती है जबकि
मकान (house) की सुंदरता उसके बाहरी और आंतरिक साज सज्जा से होती हैं |
5 – मकान (house) के लिए एक विशेष ढांचा होना अनिवार्य है जबकि घर
(home) के लिए विशेष ढांचा न भी हो तो घर कहा जा सकता हैं जैसे जानवरों का घर जंगल,
पक्षियों का घर पेड़, जलचरों का घर पानी आदि |
Some Examples -
House – मकान की भौतिक संरचना
1 -
चन्द्र लाल वर्मा जी ने एक घर हल्द्वानी
में बनाया है |
Chandra Lal Verma ji has built a house in Haldwani.
2 –
चन्द्र लाल वर्मा नये घर की सज –सज्जा कर रहे
है |
Chandra Lal Verma ji is decorating the new house.
3 -
कार्की जी के घर का रंग Silver Metallic
है |
The color of Karki’s house is silver metallic.
4 -
जोशी जी का घर तीन मंजिला है |
Joshi Ji’s house is three storeyed.
Home – घर का आशय निवास है जहाँ लोग परिवार के रूप में
रहते हैं |
1
- मै
छुट्टी में अपने घर जाऊँगा |
I will go to my home on summer vacation.
2 –
ये घर की बनी मिठाई है |
This is homemade sweet.
3 –
मै अपनी दीदी के घर पर हूँ |
I am at my sister’s home.
4 -मै
घर से खा के आया हूँ |
I have come to eat from my home.
5 -
मुझे यहाँ घर जैसा लग रहा है |
I feel at home here.
6 -जानवर
जंगल में रहते हैं, जंगल जानवरों का घर है |
Animals live in the forest, the forest is the home of animals.
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, Please let me know