Articles क्या है ? A, An and The का प्रयोग कैसे किया जाता हैं?
अक्सर हम अंग्रेजी लिखते और पढ़ते वक्त अंग्रेजी का एक छोटा
सा concept articles (A,An,and The) को अनदेखा कर skip कर
देते है ,जिससे बाद में इसके use और pronunciation में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता/
पड़ सकता है| यदि आप सोचते हैं की आपको articles के use और pronunciation में कठिनाई न हो तो आप बिलकुल सही
पोस्ट पढ़ रहे है |मेरा प्रयास रहेगा कि मैं आपको articles की अवधारणा स्पष्ट कर
सकूँ |तो आइए जाने क्या है articles (A ,An and The
).......................................
सामान्यतया articles
एक प्रकार के adjectives होते है sentence formation में इसे determiners भी कहा जाता है इनका प्रयोग हम प्रायः किसी noun से पहले करते है यह noun के निश्चित व अनिश्चित रूप का
बोध कराती है |
Articles के प्रकार - : Articles दो प्रकार के होते है
1- Indefinite articles – A,
An
2- Definite article-; The
Note - अनिश्चित noun के साथ a,an का तथा निश्चित noun
के साथ the का प्रयोग किया जाता है |
Use of Indefinite Articles – Indefinite articles में nouns से पहले
a,an का प्रयोग किया जाता है ध्यान इस बात का दिया जाता है कि इन articles का प्रयोग noun की structure का पहला
alphabet से न होकर उस शब्द से उच्चारित होने वाली साउंड से किया जाता है |
‘A’ का प्रयोग
👉 ‘A’ का प्रयोग उन Singular Countable Nouns के पहले किया जाता है जिनका pronunciation(
उच्चारण) consonant (व्यंजन)की आवाज से शुरू होता है –
जैसे – A Book, A Mango, A Cat, A Parrot etc..
ये शब्द क्रमशः ब , म ,क ,प की ध्वनि से शुरू हो रहे अतः इनमे a article का प्रयोग किया गया है
👉जब कोई शब्द ‘o ‘ से शुरू हो,और उच्चारण ‘व’ हो उसके आगे
भी ‘a’ लगाया जाता है |
जैसे- A one-week ,A one- word anwer, A one-way road,
A one –man army |
👉जब कोई noun vowel ‘u’ से शुरू हो और ध्वनि ‘यू’ हो तो भी
A article का use करेंगे |
जैसे- A unicorn, A university A union, A useful etc.
शब्द university अंग्रेजी के vowel ‘U’ से शुरू हुआ है
,परन्तु उच्चारित साउंड ‘हिंदी के व्यंजन ‘यू’की आ रही है तो इसमे article ‘A’ का
उसे करेंगे|
‘An’ का प्रयोग
👉An का प्रयोग उन singular countable nouns से पहले किया जाता है जिनका
उच्चारण vowel (स्वर) A,E ,I,O,U की ध्वनि से शुरू होता है |
जैसे –An apple, An elephant , An ice-cream man Anox, An umbrella |
👉कुछ शब्द consonant
(व्यंजन) से शुरू होते है परन्तु ध्वनि vowel की आती है तो उनके आगे भी An का
प्रयोग किया जता है|
जैसे -:An M.P., An M.L.A. ,An honest,An hour, An heir , An honourable |
‘The’का प्रयोग
👉common nouns से पहले ‘The’ का प्रयोग किया जाता है|
1-The boys are playing.
2-The birds are chirping.
👉जब noun singular हो, परन्तु अपनी जाति, वर्ग का बोध कराती हो तो उसके पहले the का प्रयोग किया जाता है |
1-The dog is
faithful animal.
2-The fox is a clever
animal.
👉पहाड़ ,रेगिस्तान,नदी,नहर, महासागर ,खाड़ी के नामों के पहले the का प्रयोग किया जाता है |
The Himalaya, The Sahara desert, The Ganges,
The Panama canal, The Indian Ocean, The way of Bengal.|
👉Historical इमारतों, धार्मिक पुस्तकों, महान व्यक्तियों के नामों के पहले भी
the लगाया जाता है |
The Taj Mahal,The Ramayan ,The Mahatma
Gandhi.|
👉जिन देशों के नाम united, republic or kingdome हो उनके नाम से पहले the प्रयोग किया जाता है |
The United Kingdome, The USA, The
Republic of Ireland etc.|
👉 ग्रहों, आकाश, संसार,दिशाओं के नामों से पहले the लगाया जाता है |
The Sun, The Moon, The World, The
Earth, The East, The Sky, The Summer, etc|
👉All व Both के बाद ठीक व noun से पहले the का प्रयोग किया
जाता है |
All the boys ,Both the girls.|
👉नामी घरानों के नामों के साथ भी the का प्रयोग किया जाता है
The kapoors ,The Karkies The Kanyals,The Boras.
👉superlative degree से पहले भी the लगाया जाता है |
The best, The most beautiful The largest, etc.
USE OF ARTICLES |
||
A |
AN |
THE |
A cat A dog A hen A book A pencil A tree A university A Europe A union A useful |
An elephant An ice-cream An orange An ox An umbrella An axe An hour An M.P. An M.A. An honest |
The sun The sky The Ganges The Himalaya The Taj Mahal The best The Bay of Bengal The world The Ramayan The summer |
‘The’ का उच्चारण
‘The’ का pronunciation कभी ‘द’ होता है, कभी ‘दी’ होता है| आइये समझते है the को कब
‘द’ पढ़े कब ‘दी’|
जब noun vowel की ध्वनि से शुरू होते है और निश्चित (definite) होते है, उनके आगे the लगाते है और उसका उच्चारण ‘दी’ किया जाता है |
जैसे- The ice cream man – यह शब्द ‘I’ से शुरू हुआ है जो अंग्रेजी का एक vowel(स्वर)
है| इसका उच्चारण ‘आइसक्रीम’ मेन होता है और यह हिंदी के ‘आ’ स्वर से शुरू होता है
अतः इसे” दी आइसक्रीम मेन” पढेंगे|
The European एक शब्द है जो ‘e’
अंग्रेजी के vowel(स्वर) से शुरू हुआ है लेकिन इसका उच्चारण हिंदी के व्यंजन ‘यू’
से होता है अतः इसे “द यूरोपियन” उच्चारित किया जायेगा |
"धन्यवाद "
3 टिप्पणियाँ
Achchha lekh
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंअति सुंदर
जवाब देंहटाएंIf you have any doubts, Please let me know