उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची (2000 से वर्तमान तक) || Chief Ministers of Uttarakhand in Hindi


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ( 2000 -2022 ) || Chief Ministers of Uttarakhand in Hindi

9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य  से अलग होकर उत्तराँचल (1 जनवरी 2007 के बाद उत्तराँचल को उत्तराखंड नाम से जाना जाता है) राज्य अस्तित्व में आया | और राज्य की बागडोर नित्यानंद स्वामी को सौंपी गयी तात्पर्य  नित्यानंद स्वामी को प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया |

उत्तराखंड में अब तक केवल दो ही दलों द्वारा शासन किया गया हैं | भाजपा और कांग्रेस | उत्तराखंड में अब तक 11 मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिनमें से 7 भारतीय जनता पार्टी से और 3 कांग्रेस पार्टी से बने

राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी 2021) के मौके पर हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव की सृष्टि गोस्वामी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया गया | सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की पहली महिला  मुख्यमंत्री थी हालांकि वह एक प्रतीकात्मक मुख्यमंत्री थी |

वर्तमान में उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री खटीमा विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री पुष्कर सिंह धामी जी है |

उत्तराखंड में 14 फ़रवरी  2022 को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए | और 10 मार्च 2022 को परिणाम घोषित किया गया | जिसमे भाजपा ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और निवर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बहुमत दल का नेता बनाया गया | 

श्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया |उत्तराखंड के राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

पाँचवी विधान सभा चुनाव (2022-27) में श्री पुष्कर सिंह धामी  विधान सभा क्षेत्र खटीमा  से काँग्रेस प्रत्याशी श्री भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए | हार के बावजूद भी श्री धामी जी की काबिलियत पर भरोसा करते हुए उन्हें दूसरी बार प्रदेश का मुखिया बनाया गया | संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 माह के अन्दर विधायक बनना जरूरी था | अतः  श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ा, जिसका परिणाम 3 जून 2022 को घोषित कर दिए गए |जिसमें श्री धामी जी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 54121 मतों से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल  


क्रं.सं. मुख्यमंत्री का नाम व निर्वाचन क्षेत्र दल कार्यकाल कार्यकाल की अवधि विधान सभा की अवधि
1 - नित्यानंद स्वामी गढ़वाल मंडल (एम एल सी ) भाजपा 9 नवम्बर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक 354 दिन -
2 - भगत सिंह कोश्यारी कुमाऊँ मंडल (एम एल सी ) भाजपा 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002 तक 123 दिन -
3 - नारायण दत्त तिवारी रामनगर कांग्रेस 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक 1832 दिन प्रथम विधान सभा (2002-2007 )
4 - भुवन चन्द्र खण्डूरी धुमाकोट भाजपा 8 मार्च 2007 से 23 जून 2009 तक 839 दिन द्वितीय विधान सभा (2007 से 2012 )
5 - रमेश पोखरियाल निशंक थलीसैंण भाजपा 24 जून 2009 से 10 सितम्बर 2011 तक 808 दिन द्वितीय विधान सभा (2007 से 2012 )
- भुवन चन्द्र खण्डूरी धुमाकोट भाजपा 11 सितम्बर 2011 से 13 मार्च 2012 तक 185 दिन द्वितीय विधान सभा (2007 से 2012 )
6 - विजय बहगुणा 68-सितारगंज कांग्रेस 13 मार्च 2012से 31 जनवरी 2014 तक 690 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
7 - हरीश रावत धारचूला कांग्रेस 1 फ़रवरी 2014 से 27 मार्च 2016 तक 785 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
- राष्ट्रपति शासन - 27 मार्च 2016 से 21 अप्रैल 2016 तक 25 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
- हरीश रावत धारचूला कांग्रेस 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 तक 1 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
- राष्ट्रपति शासन - 22 अप्रैल 2016 से 11 मई 2016 तक 19 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
- हरीश रावत धारचूला कांग्रेस 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक 311 दिन तीसरी विधान सभा (2012 से 2017 )
8 - त्रिवेन्द्र सिंह रावत डोईवाला भाजपा 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक 1453 दिन चौथी विधान सभा (2017 से 2022 )
9 - तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से लोक सभा सांसद भाजपा 10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 2021 तक 116 दिन चौथी विधान सभा (2017 से 2022 )
10 - पुष्कर सिंह धामी खटीमा भाजपा 4 जुलाई 2021 से 22 मार्च 2022 तक  262 दिन  चौथी विधान सभा (2017 से 2022 )
11 पुष्कर सिंह धामी चम्पावत  भाजपा  23 मार्च 2022 से  पाँचवी विधान सभा (2022 से 2027 )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ