भारत के 28 राज्य, 8 केन्द्रशासित प्रदेश और उनकी राजधानियाँ 2022 ||

 भारत के राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश; उनकी राजधानियाँ, मुख्यमंत्री,राज्यपाल व उपराज्यपाल/प्रशासक || 



भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1(1) में कहा गया है कि भारत, राज्यों का एक संघ होगा | अतः वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं |

18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना राज्य बनने के बाद भारत में कुल राज्यों की संख्या 29 हो गयी थी | और तब केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 7(सात) थी |

5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य की विशेष धारा 370  और अनुच्छेद 35-A  के प्रावधानों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया | नए प्रदेशों के प्रावधानों को 31 अक्टूबर 2019 से लागू किया गया |

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से दो केंद्र शासित प्रदेश बने | अब कुल केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9(नौ) हो गयी |

71वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2020 ) के अवसर पर केद्र की मोदी सरकार ने दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव (दो अलग केंद्र शासित प्रदेशों) के प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए एक ही में विलय कर दिया |

इस विलय के बाद केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या घटकर 8 (आठ) रह गयी |

 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य –राजस्थान (342239 वर्ग किमी)

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य – गोवा ( 3702 वर्ग किमी)

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य – उत्तर प्रदेश

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे  छोटा राज्य – सिक्किम 

माह फ़रवरी -मार्च 2022 में भारत देश के पाँच राज्यों में चुनाव संपन्न हुए और नतीजों के आधार पर चार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने  (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,गोवा व मणिपुर) दुबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली | और पंजाब में सत्तारूढ़ कोंग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा तथा आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर के आई |और आम आदमी पार्टी के विधायक श्री भगवंत मान को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया |


वर्तमान 2022 में भारत के राज्य उनकी राजधानियाँ, मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सूची | 

क्र. सं राज्य का नाम राजधानी मुख्यमंत्री राज्यपाल
क्र. सं1 राज्य का नामहिमाचल प्रदेश राजधानीशिमला मुख्यमंत्रीश्री जयराम ठाकुर राज्यपालश्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
क्र. सं2 राज्य का नामपंजाब राजधानीचंडीगढ़ मुख्यमंत्रीश्री भगवंत मान  राज्यपालश्री बनवारी लाल पुरोहित
क्र. सं3 राज्य का नामउत्तराखंड राजधानीदेहरादून (शीतकालीन) ,गैरसैण ( ग्रीष्मकालीन) मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपालश्री भूतपूर्व ले. जनरल गुरमीत सिंह
क्र. सं4 राज्य का नामहरियाणा राजधानीचंडीगढ़ मुख्यमंत्रीश्री मनोहर लाल खट्टर राज्यपालश्री बंडारू दत्तात्रेय
क्र. सं5 राज्य का नामउत्तर प्रदेश राजधानीलखनऊ मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथ राज्यपालश्रीमती आनंदीबेन पटेल
क्र. सं6 राज्य का नामराजस्थान राजधानीजयपुर मुख्यमंत्रीश्री अशोक गहलोत राज्यपालश्री कलराज मिश्र
क्र. सं7 राज्य का नाममध्य प्रदेश राजधानीभोपाल मुख्यमंत्रीश्री शिव राज सिंह चौहान राज्यपालश्री मंगूभाई छगनभाई पटेल
क्र. सं8 राज्य का नामबिहार राजधानीपटना मुख्यमंत्रीश्री नीतीश कुमार राज्यपालश्री फागू चौहान
क्र. सं9 राज्य का नामझारखंड राजधानीरांची मुख्यमंत्रीश्री हेमंत सोरेन राज्यपालश्रीमती रमेश बैस
क्र. सं10 राज्य का नामछत्तीसगढ़ राजधानीरायपुर मुख्यमंत्रीश्री भूपेश बघेल राज्यपालसुश्री अनुसुइया उइके
क्र. सं11 राज्य का नामपश्चिम बंगाल राजधानीकोलकाता मुख्यमंत्रीसुश्री ममता बैनर्जी राज्यपालश्री जगदीप धनखड़
क्र. सं12 राज्य का नामसिक्किम राजधानीगंगटोक मुख्यमंत्रीश्री पी.एस.गोले राज्यपालश्री गंगा प्रसाद
क्र. सं13 राज्य का नामअसम राजधानीदिसपुर मुख्यमंत्रीश्री हिमंत विश्व शर्मा राज्यपालप्रो. जगदीश मुखी
क्र. सं14 राज्य का नाममेघालय राजधानीशिलोंग मुख्यमंत्रीश्री कॉनराड संगमा राज्यपालश्री सत्यपाल मलिक
क्र. सं15 राज्य का नामअरुणाचल प्रदेश राजधानीईटानगर मुख्यमंत्रीश्री पेमा खांडू राज्यपालडॉ बीडी मिश्रा
क्र. सं16 राज्य का नामनागालैंड राजधानीकोहिमा मुख्यमंत्रीश्री नेफियू रियो राज्यपालश्री जगदीश मुखी
क्र. सं17 राज्य का नाममणिपुर राजधानीइम्फाल मुख्यमंत्रीश्री एन.बीरेन सिंह राज्यपालश्री ला गणेशन
क्र. सं18 राज्य का नाममिजोरम राजधानीआइजोल मुख्यमंत्रीश्री जोरमथांगा राज्यपालश्री हरी बाबू कंभमपति
क्र. सं19 राज्य का नामत्रिपुरा राजधानीअगरतला मुख्यमंत्रीश्री बिप्लब कुमार देव राज्यपालश्री सत्यदेव नारायण आर्य
क्र. सं20 राज्य का नामओडिशा राजधानीभुवनेश्वर मुख्यमंत्रीश्री नवीन पटनायक राज्यपालप्रो. गणेशी लाल
क्र. सं21 राज्य का नामगुजरात राजधानीगांधीनगर मुख्यमंत्रीश्री भूपेंद्र पटेल राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत
क्र. सं22 राज्य का नाममहाराष्ट्र राजधानीमुंबई मुख्यमंत्रीश्री उद्धव ठाकरे राज्यपालश्री भगत सिंह कोश्यारी
क्र. सं23 राज्य का नामतेलंगाना राजधानीहैदराबाद मुख्यमंत्रीश्री के.चंद्रशेखर राव राज्यपालश्री तमिलिसाई सुंदरराजन
क्र. सं24 राज्य का नामआंध्रप्रदेश राजधानीहैदराबाद,अमरावती (प्रस्तावित ) मुख्यमंत्रीश्री वाई.एस.जगन्मोहन रेड्डी राज्यपालश्री विश्वभूषण हरिचंदन
क्र. सं25 राज्य का नामकर्नाटक राजधानीबेंगलुरु मुख्यमंत्रीश्री बसवराज बोम्मई राज्यपालश्री थावर चंद गहलोत
क्र. सं26 राज्य का नामगोवा राजधानीपणजी मुख्यमंत्रीश्री प्रमोद सावंत राज्यपालश्री पी.एस.श्रीधरन पिल्लै
क्र. सं27 राज्य का नामकेरल राजधानीतिरुवंतपुरम मुख्यमंत्रीश्री पिनराई विजयन राज्यपालश्री आरिफ मोहम्मद खान
क्र. सं28 राज्य का नामतमिलनाडु
राजधानीचेन्नई मुख्यमंत्रीश्री एम. के.स्टालिन
राज्यपालश्री आर.एन.रवि



👉 इसे भी पढ़ें - उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों (वर्ष 2000 से अब तक ) के नाम व कार्यकाल 

केंद्र शासित प्रदेश -

केंद्र शासित प्रदेश भारत के संघीय प्रशासनिक व्यवस्था की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है | जिसमें केंद्र सरकार द्वारा शासन किया जाता है | केंद्र सरकार इन  क्षेत्रों में शासन चलने के लिए प्रशासक या उप-राज्यपाल नियुक्त करती है |

भारत में तीन केंद शासित(दिल्ली,पुडुचेरी व जम्मू-कश्मीर) प्रदेश ऐसे है जहाँ विधान सभा का गठन किया जाता हैं और इन राज्यों में भी प्रमुख विषय केंद्र सरकार के पास ही रहते हैं | इन प्रदेशों में विधान सभा द्वारा पारित प्रत्येक विधेयक के लिए उपराज्य पाल की अनुमति आवश्यक है और उपराज्यपाल पारित विधेयकों को मंजूर करने के लिए बाध्य नहीं होता है |

 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख ( 59146 वर्ग किमी)

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप ( 32 वर्ग किमी)

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप


क्र. सं केंद्र शासित प्रदेश का नाम राजधानी मुख्यमंत्री उपराज्यपाल/प्रशासक
क्र. सं1 केंद्र शासित प्रदेश का नामदिल्ली राजधानीनई दिल्ली मुख्यमंत्रीश्री अरविन्द केजरीवाल उपराज्यपाल/प्रशासकश्री अनिल बैजल (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
क्र. सं2 केंद्र शासित प्रदेश का नामपुडुचेरी राजधानीपुडुचेरी मुख्यमंत्रीश्री एन.रंगास्वामी उपराज्यपाल/प्रशासकश्रीमती तमिलिसाई सुंदरराजन
क्र. सं3 केंद्र शासित प्रदेश का नामचंडीगढ़ राजधानीचंडीगढ़ मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री बनवारी लाल पुरोहित (प्रशासक)
क्र. सं4 केंद्र शासित प्रदेश का नामदादर और नागर हवेली,दमन और दीव राजधानीदमन मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री प्रफुल खोदा पटेल (प्रशासक)
क्र. सं5 केंद्र शासित प्रदेश का नामलक्षद्वीप राजधानीकवरती मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री प्रफुल खोदा पटेल (प्रशासक)
क्र. सं6 केंद्र शासित प्रदेश का नामजम्मू कश्मीर राजधानीश्रीनगर(गर्मी), जम्मू (सर्दी) मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
क्र. सं7 केंद्र शासित प्रदेश का नामलद्दाख राजधानीलेह मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री राधाकृष्ण माथुर (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
क्र. सं8 केंद्र शासित प्रदेश का नामअंडमान और निकोबार द्वीप समूह राजधानीपोर्ट ब्लेयर मुख्यमंत्री- उपराज्यपाल/प्रशासकश्री देवेन्द्र कुमार (लेफ्टिनेंट गवर्नर) जोशी


FAQ’s (बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1 जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

उत्तर – सिक्किम

प्रश्न -2 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

उत्तर – गोवा

प्रश्न 3 - क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

उत्त्तर – राजस्थान

प्रश्न 4 - क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर – लद्दाख

प्रश्न 5 - क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर – लक्षद्वीप

प्रश्न 6 – जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर – लक्षद्वीप

प्रश्न 7 – जम्मू-कश्मीर व लद्दाख कब केंद्र शासित प्रदेश बनें ?

उत्तर - 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य की विशेष धारा 370  और अनुच्छेद 35-के प्रावधानों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया | नए प्रदेशों के प्रावधानों को 31 अक्टूबर 2019 से लागू किया गया |

प्रश्न 8 - जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्त्तर – दिल्ली

प्रश्न 9 - जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ