List of Governors of Uttarakhand in Hindi || उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची (2000 -2022) ||

उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची  (2000 – 2022)



भारत का संविधान संघात्मक है | जिसमे संघ और राज्यों के शासन के संबंध में प्रावधान किया गया है संविधान के भाग 6 में राज्यकी व्याख्या की गयी है |

अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा |

राज्यपाल की नियुक्ति राज्यों में होती है तथा केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल या प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं |

राज्यपाल राज्य में केंद्र का प्रतिनिधित्व होता है संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाती है किंतु वास्तव में राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर की जाती है |

राज्यपाल राज्य में केंद्र का प्रतिनिधित्व होता है राज्यपाल का कार्यकाल  5 वर्ष का होता है तथा वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद पर बना रहता है वह कभी भी पद से हटाया जा सकता है|

राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है जो कि मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करता है साथ ही राज्यपाल के कुछ विशेषाधिकार भी है ऐसे मामलों में वह मंत्री परिषद के बिना भी कार्य करता है |

 अनुच्छेद 166 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका से पारित समस्त आदेश (शासनादेश) राज्यपाल के नाम से ही लागू किये जाते है |

अतः भारत में प्रत्येक राज्यों के लिए राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उपराज्यपाल या प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं  7 वें संविधान संशोधन 1950 के तहत राज्यपाल एक से अधिक राज्यों के लिए भी नियुक्त किए जा सकते हैं |

इसी क्रम में हम जानते की कोशिश करते हैं कि उत्तराखंड में 9 नवम्बर 2000 के बाद से अब तक कितने राज्यपाल नियुक्त किए गए, और उनका कार्यकाल कितना रहा ?

9 नवंबर 2000 को भारत के उत्तर में स्थित राज्य  उत्तर प्रदेश से पहाड़ी जिलों को अलग कर उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया जिसके पहले राज्यपाल  सुरजीत सिंह बरनाला नियुक्त किए गए |

वर्तमान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त श्री गुरमीत सिंह है|

उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल  मार्गरेट अल्वा थी | और दूसरी महिला राज्यपाल बेबी रानी मौर्य थी |

इसे भी पढ़े 👉 उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची (2000-2022)

उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची  (9 नवम्बर 2000 से अब तक) 

क्र.सं. राज्यपाल का नाम (जन्म - मृत्यु) पद ग्रहण पद त्याग अवधि द्वारा नियुक्त (राष्ट्रपति का नाम)
1 सुरजीत सिंह बरनाला (1925 -2017) 9 नवम्बर 2000 7 जनवरी 2003 2 वर्ष 59 दिन के.आर.नारायनन
2 सुदर्शन अग्रवाल (1931-2019) 8 जनवरी 2003 28 अक्टूबर 2007 4 वर्ष 293 दिन ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
3 बी.एल.जोशी (1936- 2017) 29 अक्टूबर 2007 5 अगस्त 2009 1 वर्ष 280 दिन प्रतिभा देवी पाटिल
4 मार्गरेट अल्वा ( जन्म 14 अप्रैल 1942) 6 अगस्त 2009 14 मई 2012 2 वर्ष 282 दिन प्रतिभा देवी पाटिल
5 अजीज़ कुरैशी ( जन्म 24 अप्रैल 1941) 15 मई 2012 7 जनवरी 2015 2 वर्ष 237 दिन प्रतिभा देवी पाटिल
6 कृष्ण कान्त पाल (जन्म 6 फरवरी1948) 8 जनवरी 2015 25 अगस्त 2018 3 वर्ष 229 दिन प्रणव मुखर्जी
7 बेबी रानी मौर्य ( जन्म 15 अगस्त 1956) 26 अगस्त 2018 8 सितम्बर 2021 3 वर्ष 205 दिन राम नाथ कोविंद
8 लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह (जन्म .....
09 सितम्बर 2021 अब तक राम नाथ कोविंद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ