Punctuation को
हिंदी में विराम –चिह्न कहते हैं | ‘विराम’ का अर्थ है रुकना, जब हम किसी
कहानी,कविता,पाठ ,गद्यांश,लेख को किसी विडियो के माध्यम या किसी narrator के
माध्यम से सुनते है तो विडियो या narrator के भाव भंगिमाओं से वाक्यों का अर्थ
समझते है लेकिन जब किसी लिखित फॉर्मेट को हमें पढ़कर समझना हो या कोई कविता ,कहानी
व आर्टिकल लिखना हो और Punctuation का
ज्ञान न हो तो सम्बंधित लेखों का सही अर्थ
समझने व समझाने में गलती भी कर सकते है अक्सर लिखते समय Punctuation (विराम
चिन्ह) के अभाव में अर्थ का अनर्थ हो जाता है या उस वाक्य का अर्थ स्पष्ट समझ नहीं आता, जैसे- रुको मत खेलो, इस वाक्य में
वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है तो अब विराम चिन्हों का प्रयोग कर देखें,
जैसे- रुको मत, खेलो अब इस वाक्य
से खेलने का अर्थ स्पष्ट हो रहा है | अब देखें, Punctuation से ही वाक्य का
अर्थ उल्टा हो जाता है जैसे - रुको, मत खेलो इस वाक्य से रुकने का
अर्थ स्पष्ट होता है अतः हम Punctuation (विराम चिह्न ) का प्रयोग वाक्य
का अर्थ स्पष्ट करने और उसके भावों को समझने के लिए करते हैं |
Ten [10]
Punctuation Marks in English
. Full stop |
, Comma
|
; semicolon |
: colon |
? Question mark |
! Exclamation mark |
- hyphen |
_ Dash |
“ “ Quotation marks |
' Apostrophe
|
1. Full
Stop (.) [पूर्ण
विराम]
2.
Comma (,) [अल्प
विराम]
3.
Semicolon (;) [अर्धविराम]
4.
Colon (:) [अपूर्ण
विराम]
5.
Question Mark (?) [प्रश्नवाचक चिह्न]
6.
Exclamation Mark (!) [ विस्मयादिबोधक चिह्न]
7.
Hyphen mark (-) [योजक चिह्न]
8.
Dash (−) [निर्देशक
चिह्न]
9.
Quotation Mark (“ ”) [उद्धरण चिह्न]
10. Apostrophe (‘) [वर्णलोप चिह्न]
1. Full Stop
(.) [पूर्ण विराम] - प्रत्येक Assertive और Negative वाक्य तथा
संक्षिप्ताक्षरों (Abbreviations) के प्रत्येक अंश के अंत में Full Stop (.) पूर्ण
विराम का प्रयोग किया जाता हैं | जैसे -
> Paridhi is a good girl.
> She loves to dance.
> Pushkar does not work hard.
> M.P., B.A., M.L.A.,
Mr., Mrs., Dr.
2. Comma (,) [अल्प विराम] – जब sentence में दो या दो से अधिक शब्द and से
जुड़े हो वहां अंतिम अक्षर से पहले and और उससे पहले प्रत्येक शब्द के बाद Comma का
प्रयोग करते हैं | जैसे –
Paridhi, Riya, Aarushi, and Sneha are playing.
Raja, Himanshu, Divyanshu and Vikas came to my village.
Pari opened the door, saw me, and began to smile.
> Direct narration में Reporting verb तथा Reported Speech को अलग
करने के लिए Inverted Commas से पहले comma लगते हैं | जैसे –
He said, “Karki is my brother.”
The policeman said to me, “Where do you live?”
> संबोधन के पश्चात Comma का प्रयोग करते हैं | जैसे –
Paridhi, wash your hands.
Karki, do not waste your time in writing articles.
> Yes और No के बाद भी comma का प्रयोग किया जाता हैं | जैसे –
No, I
am not sure about it.
Yes, he is a good author.
3 –Semicolon (;) [अर्धविराम] – जब वाक्य में comma से अधिक और Full Stop से कम ठहराव
होता हैं तो semicolon का प्रयोग किया जाता हैं | जैसे –
Come first; get first.
I am not interested in physics; I prefer biology.
4 – Colon (:) [अपूर्ण विराम] – किसी उदाहरण, quotation के पहले और किसी शब्द
की परिभाषा देने व समय दर्शाने के लिए colon का
किया जाता हैं | जैसे –
Noun: A noun is a naming word.
The following words are nouns: chair, pen, book, and pencil.
5 – Question Mark (?) [प्रश्नवाचक चिह्न] – प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में Question
Mark (?) [प्रश्नवाचक
चिह्न] का प्रयोग किया जाता हैं | जैसे –
What is your name?
How old are you?
6 - Exclamation Mark (!) [
विस्मयादिबोधक
चिह्न] – इस
चिह्न का प्रयोग ख़ुशी,दुःख,आश्चर्य घृणा व प्रशंसा का भाव प्रदर्शित करने के लिए
किया जाता हैं | जैसे –
Hurrah! We have won the match.
Alas! You are ruined.
Hello! How are you?
7 - Hyphen mark (-)[योजक चिह्न] – इस चिह्न का प्रयोग शब्दों को जोड़ने के लिए करते हैं | जैसे –
Mother-Father, Brother-sister, up-down, east-west
>
जब Prefix लगने से किसी word में Vowel लगातार दो बार आता है तो Hyphen
mark का प्रयोग करते
हैं | जैसे –
Re-elect, co-operation
>Compound
words और compound numbers के बीच में भी Hyphen mark का प्रयोग करते हैं | जैसे –
Twenty-one , sixty –five ,sister-in-law,brother-in-law
8 – Dash (−) [निर्देशक चिह्न] –
इस चिह्न का प्रयोग व्याख्या करने,उदाहरण देने
या कोई कथन प्रस्तुत करने के लिए किया जाता हैं | जैसे –
My mummy said – “God is one.”
‘Mahadev means – the god of gods.
I have many books – Geeta, Ramayan, Godan, etc.
9 – Quotation Mark (“ ”) [उद्धरण चिह्न] - इस चिह्न को inverted commas भी कहते है इसका प्रयोग वक्ता द्वारा कही गयी बातों को उसी के शब्दों (Direct Speech) में कहने के लिए किया जाता हैं | तथा quotation लिखने,story,poem के नाम एवं लेखक या कवि के उपनाम के लिए भी – Quotation Mark (“ ”) [उद्धरण चिह्न] का प्रयोग किया जाता हैं | जैसे –
He says, “I go to walk.”
Paridhi said, “I am learning my lesson.”
Mahatma said, “God helps those who help themselves.”
Ramdhari Singh ‘Dinkar’ was a famous poet.
10 – Apostrophe (‘) [वर्णलोप चिह्न] – इस चिह्न का प्रयोग अदृश्य अक्षर व संख्या के
लिए किया जाता हैं | जैसे –
Do not = don’t
I am = I’m
I will = I’ll
It is = it’s
2022 = ’22
मुझे उम्मीद है कि Punctuation Marks ( विराम चिन्हों ) पर आपकी अवधारणा काफी हद तक स्पष्ट हुई होगी अगर कहीं पर भी कोई doubt होने पर comments कर जरुर बताये |
''धन्यवाद" 👍👍
verb में ing लगाने के नियम (Rules for adding “ing” in verb)
2 टिप्पणियाँ
अति उत्तम
जवाब देंहटाएंभाषा सीखने व सिखाने मे महत्वपूर्ण
जवाब देंहटाएंIf you have any doubts, Please let me know