THE USE OF CAPITAL LETTERS
(अंग्रेजी के बड़े अक्षरों का प्रयोग )
Read the following sentences
carefully.
1 - Yes, I believe in God.
2 – Shri Pushkar Karki is an M.L.A.
वाक्य संख्या 1 में Yes और God बड़े अक्षरों (Capital
Letters) से ,और वाक्य 2 में Shri, Pushkar व Karki शब्द Capital Letters शुरू हुए
हैं | वाक्य 1 में ‘I’ तथा वाक्य 2 में M,Lऔर A एक –एक अक्षर के शब्द हैं | ये भी
Capital Letters (बड़े अक्षरों ) में लिखे हैं | ऐसा क्यों लिखा गया हैं ? आइये
जानने की कोशिश करते हैं |
अंग्रेजी में Capital Letters ( बड़े अक्षर ) का प्रयोग
Rule 1 –जब भी कोई sentence लिखा जाता है तो उसका पहला
अक्षर Capital Letter में लिखा जाता है |
जैसे - She is
Paridhi Karki.
My teacher gave me a book.
Rule 2 –अंग्रेजी वाक्यों में Proper Nouns (व्यक्तिवाचक
संज्ञा) का पहला वर्ण हमेशा capital letter में लिखा जाता हाँ |
जैसे – Kalyanpur ,Nainital, Paridhi,Dehradon.
Rule 3 –किसी भी शब्दों के संक्षिप्त रूप ( Abbreviations )
हमेशा Capital Letters में लिखते हैं |
जैसे – M.P. ,M.L.A.
U.N.O. ,S.M.S., M.H.R.D. etc..
Rule 4 – English में poem की
प्रत्येक लाइन का पहला Alphabet Capital Letter में लिखा जायेगा |
जैसे –
Be careful what
You say or do
When you visit the animals
At the zoo.
Rule 5 – अगर वाक्य में Proper Adjectives आये उनका पहला अक्षर भी Capital
Letter में लिखा जायेगा |
जैसे – Pahadi, Gujrati , Russian, American,
Japanese, Chinese etc
Rule 6 – Languge (भाषा ) और Subjects (विषयों ) के नाम
का पहला वर्ण भी Capital Letter में लिखा
जाता हैं |
जैसे – Hindi, English, French, Mathematics,
Chemistry.
Rule 7 – God और उनके लिए प्रयोग किये गए pronouns का पहला
अक्षर Capital Letter में लिखा जाता है |
जैसे – God loves His followers.
Rule 8 – Full Stop के बाद जो sentece लिखा जाता है उसका पहला अक्षर Capital Letter में लिखा जाता है |
जैसे – Mahatma Gandhi was a great
leader. He is called the ‘Father of Nation'.
Rule 9 – किसी भी पुस्तक ,कविता , कहानी, लेख व निबंध के title (शीर्षक ) के प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर ( Articles,Prepositions aur Conjunctions) के words को छोड़कर Capital Letter में लिखा जाता हैं |
जैसे – First Day at School ,The
Wind and the Sun , Looking Around
Rule 10 – दिन, महीनों व त्यौहारों का नाम हमेशा Capital Letters में
लिखा जाता है |
जैसे – Sunday , February, Diwali , Id ,Holi
Note - I और Q जब अकेले
प्रयोग किये जाते है तो इन्हें Capital Letter में लिखा जाता हैं |
"धन्यवाद"👍👍
2 टिप्पणियाँ
Achchi jankari
जवाब देंहटाएंज्ञानवर्धक
जवाब देंहटाएंIf you have any doubts, Please let me know